प्रशासन कर रहा था नये कर्मचारी भर्ती, हडतालियों ने झाडू छीनकर भगाया

CITYMIRRORS-NEWS-फरीदाबाद ओल्ड जोन नगर निगम कार्यालय पर पिछले 10 दिनों से हडताल पर बैठे कर्मचारियों सुबह होते ही उस वक्त हंगामा कर दिया जब चोरी छुपे तरीके से निगम प्रशासन ठेके पर नये कर्मचारियों की भर्ती कर रहा था, सूचना मिलते ही सैंकडों कर्मचारी कार्यालय पहुंच गये और भर्ती होने के लिये कर्मचारियों से झडप करते हुए उनके झाडू और डंडे छीनकर उन्हें भगा दिया। हंगामे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले को शांत करवाया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने अगर कर्मचारियों को ठेके पर भर्ती किया और शहर की सफाई करवाई तो हडताली कर्मचारी ईंट से ईंट बजा देंगे। ठेकेप्रता को समाप्त करने वाली भाजपा सरकार में प्रशासनिक अधिकारी अब ठेके पर नये सफाई कर्मचारी भर्ती कर रहे हैं, बीती रात को भी निगम आयुक्त ने ठेके पर कर्मचारी लेकर शहर की सफाई करवाई और इसी प्रक्रिया को जारी रखने के लिये ओल्ड जोन में सुबह से ही नये सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही थी जिसकी भनक हडताली कर्मचारियों को लगी तो सैंकडों की संख्यां में कर्मचारी निगम कार्यालय पहुंचे और भर्ती होने आये नये कर्मचारियों से झाडू और डंडे छीनकर उन्हें खदेड दिया इस दौरान में दोनों कर्मचारियों के गुटों में जमकर झडप भी हुई, हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।हडताली कर्मचारियें के नेताओं की माने तो सरकार वाल्मिकी समाज को आपस में लडवाने का काम कर रही है एक ओर कर्मचारी हडताल पर बैठे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन उन्हीं के समाज के लोगों को ठेके पर भर्ती करके सफाई करवाने की फिराक में हैं,, भाजपा सरकार ठेका प्रथा खत्म करने का दावा करती है और प्रशासनिक अधिकारी रातों रात ठेेके पर कर्मचारी लेकर शहर की सफाई करवा रहे हैं,, उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार टेबल पर बैठकर बात करके समस्या का समाधान करे अन्यथा कर्मचारी अपनी रोजी रोटी के लिये ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। वो किसी भी सूरत पर नये कर्मचारी भर्ती नहीं होने देंगे।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments