3 मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आप कार्यकर्ता गठबंधन सरकार का फूंकेंगे पुतला: डॉ. अशोक तंवर

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर पहुंचे फरीदाबाद
आने वाले नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेंगे : डॉ. अशोक तंवर
भ्रष्टाचार का गढ़ बना फरीदाबाद नगर निगम : डॉ. अशोक तंवर
फरीदाबाद, 2 मार्च
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर वीरवार को फरीदाबाद पहुंचे। वे फरीदाबाद वार्ड नंबर 23 से आप नेता इंद्रेश हंसराज दायमा उर्फ इंदु की ओर से आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने कहा की 2024 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने कहा की 3 मार्च को पंचकूला में सरपंचों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की हर एक विधानसभा में गठबंधन सरकार का पुतला फूंकेंगे।
उन्होंने फरीदाबाद निगम घोटाले पर बोलते हुए कहा कि निगम में आईएएस अधिकारियों की संलिप्त से 50 करोड़ का घोटाला किया गया था। एसीबी इस मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा की बीजेपी के राज में निगम करोड़ों अरबों के भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। आम आदमी पार्टी निकायों से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेगी।
उन्होंने सरपंचों पर बर्बर कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी जेजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। उन्होंने कहा की लाठी और गोली के दम पर बीजेपी जेजेपी सरकार आम जनता और चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज दबाने में लगी है। उन्होंने कहा की चार हजार गांव के मुखियाओं के ऊपर दर्ज मुकदमे तुरंत प्रभाव से वापिस लिए जाएं। वहीं सरकार को सरपंचों की मांगों को मानना चाहिए। लोकतंत्र में बातचीत से हल निकलते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से आप नेता धर्मवीर भड़ाना, हितेश पलटा, चंचल तंवर, मंजू गुप्ता, सौरभ राघव, रविंद्र फौजदार, भीम यादव, विनोद भाटी, सुनील ग्रोवर, राकेश भडाणा, हरेंद्र भाटी, अमन गोयल, परमजीत कौर, सलमा, राजेंद्र शर्मा, खेमी ठाकुर, मेहर चंद हरसाना, ओ पी वर्मा, मुल्क राज, सोनिया कथुरिया, हैप्पी सिंह और संदीप राव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- Default Comments (0)
- Facebook Comments